1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 'चीन हमारी जासूसी करता है, हम भी ऐसा ही करते हैं...', अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा

'चीन हमारी जासूसी करता है, हम भी ऐसा ही करते हैं...', अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Sep 14, 2026 07:58 am IST,  Updated : Sep 14, 2026 12:47 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि चीन अमेरिका की जासूसी करता है। हालांकि, ट्रंप ने ये भी कहा है कि अमेरिका भी चीन की जासूसी करता है।

Donald Trump Xi Jinping China- India TV Hindi
चीन को लेकर ट्रंप ने किया बड़ा दावा। Image Source : AP/PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को चीन को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन अमेरिका की जासूसी करता है और अमेरिका भी चीन के साथ ऐसा ही करता है। ट्रंप ने कहा है कि वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की यात्रा के दौरान उनसे लगभग हर चीज के बारे में चर्चा करेंगे। ट्रंप के इस दावे ने एक बार फिर से चीन की जासूसी को लेकर चर्चा छेड़ दी है।

जिनपिंग करेंगे अमेरिका की यात्रा

आपको बता दें कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जल्द ही अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, शी जिनपिंग 23 सितंबर 2026 को अमेरिका पहुंचने वाले हैं। वह 24 सितंबर को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे।  इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी बीते जून महीने में चीन की यात्रा पर गए थे। उन्होंने शी जिनपिंग के साथ अपनी मुलाकात को काफी सकारात्मक बताया था।

2028 के राष्ट्रपति चुनाव पर बोले ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2028 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भी बात की है। जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वे 2028 के राष्ट्रपति चुनाव में वर्तमान उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की उम्मीदवारी का समर्थन करेगे? इस सवाल का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि "अभी काफी समय बाकी है। वेंस हमारे पास बहुत सारे अच्छे विकल्प हैं, वे सभी बहुत अच्छे हैं।" आपको बता दें कि आगामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की रेस में रिपब्लिकन उम्मीदवार के तौर पर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रूबियो सबसे आगे माने जा रहे हैं।

'कनाडा के साथ डील करना सबसे मुश्किल काम'

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आयरलैंड के दौरे पर थे। यहां से वापसी के समय एयर फोर्स वन पर सवार होते हुए ट्रंप ने कहा कि "कनाडा के साथ डील करना सबसे मुश्किल काम है, लेकिन वे हमारे साथ डील करने के लिए बहुत बेताब हैं।" बता दें कि बीते कुछ समय से ट्रेड डील को लेकर अमेरिका और कनाडा के बीच तनाव बढ़ गया है। वहीं, मिडिल ईस्ट के बारे में ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि खाड़ी के अन्य देश ईरान से मिल रहे हैं। खबर अपडेट हो रही है...

ये भी पढ़ें- अब अमेरिका में भी बंटने लगी 'चुनावी रेवड़ी', ट्रंप ने जनता के लिए किया 5 हजार डॉलर का खास ऐलान

'पुतिन डील करना चाहते हैं, लेकिन वो और जेलेंस्की एक-दूसरे से नफरत करते हैं', डोनाल्ड ट्रंप का दावा, ईरान पर भी बोले

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश