1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कासगंज में दो पक्षों में हुई फायरिंग, मौके पर पहुंचे SHO को लगी गोली; हालत गंभीर

कासगंज में दो पक्षों में हुई फायरिंग, मौके पर पहुंचे SHO को लगी गोली; हालत गंभीर

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 03, 2024 10:37 pm IST,  Updated : Jan 04, 2024 06:22 am IST

उत्तर प्रदेश के कासगंज में दो पक्षों में हुए विवाद में थानेदार को गोली लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग होने लगी, जिसमें थानेदार गंभीर रूप से घायल हो गए।

दो पक्षों के विवाद में थानेदार को गोली लगी।- India TV Hindi
दो पक्षों के विवाद में थानेदार को गोली लगी।

उत्तर प्रदेश के कासगंज में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानेदार को गोली लग गई। थानेदार को घायल अवस्था में इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि सिकंदपुर वैश्य क्षेत्र के नगला नरपत गांव में दो पक्षों में पशुओं को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों गुटों में फायरिंग होने लगी। फायरिंग की सूचना मिलते ही SHO हरिभान सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच, अचानक पुलिस टीम पर भी फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान एक गोली हरिभान सिंह को लग गई। 

दो पक्षों के विवाद में थानेदार को गोली लगी।
Image Source : INDIATVदो पक्षों के विवाद में थानेदार को गोली लगी।

थानेदार के घायल होने की सूचना पर जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल गांव मे भारी संख्या मे पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। पुलिस के अधिकारी मामले की जांच करने में लगे हुए हैं।

दो पक्षों के विवाद में थानेदार को गोली लगी।
Image Source : INDIATVदो पक्षों के विवाद में थानेदार को गोली लगी।

- कासगंज से नरेंद्र पालीवाल 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।