Apple Event Highlights: एप्पल के सालाना इवेंट में कंपनी अपने पहले फोल्डेबल आईफोन (iPhone Duo) के अलावा नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च की है। साथ ही, Apple Watch की नई सीरी और AirPods 5 भी पेश किया है। इस साल एप्पल इवेंट में कई तरह के बदलाव देखने को मिले हैं। एप्पल इवेंट में कंपनी ने रेगुलर iPhone 18 मॉडल लॉन्च नहीं किया है। iPhone 18 Pro सीरीज को कंपनी ने 1199 डॉलर यानी लगभग 1,14,000 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया है।
पहला फोल्डेबल आईफोन
Apple अपने पहले फोल्डेबल आईफोन आखिरकार पेश कर दिया है। इसे iPhone Duo के नाम से पेश किया गया है। इसका लुक और डिजाइन सैमसंग के हाल में लॉन्च हुए फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 की तरह है। यह भी चौड़े डिस्प्ले पैनल के साथ आता है, जिसमें फिक्स्ड आसपेक्ट रेश्यो दिया गया है।
एप्पल के ये नए लॉन्च हुए आईफोन सबसे एडवांस 2nm चिप के साथ पेश किए गए हैं। ये सभी डिवाइसेज A20 Pro Bionic चिप के साथ आते हैं। इस साल लॉन्च होने वाले डिवाइसेज के हार्डवेयर के साथ-साथ सॉफ्टवेयर में भी अपग्रेड देखने को मिला है।
एप्पल इवेंट 2026 के बड़े अनाउंसमेंट्स
- iPhone 18 Pro
- iPhone 18 Pro Max
- iPhone Duo
- Apple Watch Series 2026
- AirPods 5
- iOS 27
यह भी पढ़ें - 15 सितंबर को लॉन्च होगा Redmi का 10000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, कंफर्म हुई डेट



