1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अरे! ऋषि कपूर ने ट्विंकल खन्ना को ये क्या कह दिया..

अरे! ऋषि कपूर ने ट्विंकल खन्ना को ये क्या कह दिया..

 Published : Dec 30, 2015 02:45 pm IST,  Updated : Dec 30, 2015 02:47 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर अपने ट्वीट्स के कारण विवादों में बने ही रहते हैं। अब एक बार फिर से वह अपने एक ट्वीट के कारण सुर्खियों में छा गए हैं।

twinkle- India TV Hindi
twinkle

नई दिल्ली:- बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर अपने ट्वीट्स के कारण विवादों में बने ही रहते हैं। अब एक बार फिर से वह अपने एक ट्वीट के कारण सुर्खियों में छा गए हैं। दरअलस ऋषि ने बीते मंगलवार ट्विंकल खन्ना को जन्मदिन की शुभकामनाए देने के लिए एक ट्विट किया जिसमें उन्होंने लिखा "हैप्पी बर्थ डे डियर। तुम तब अपनी मां के पेट में थीं जब मैं 1973 में ‘बॉबी’ के गाने ‘अक्सर कोई लड़का’ गाकर उन्हें रिझा रहा था।"

इसे भी पढ़े:- #MeatBan पर ऋषि कपूर के ट्वीट ने हंगामा मचाया

rishi
rishi

उनके इस ट्विट को लेकर उनकी बहुत आलोचनाए हो रही हैं। लोग इसे बहुत बेहूदा बता रहे हैं। ट्विटर पर ऋषि के एक फॉलोअर ने लिखा, “ऋषि जी आप लोगों के रोल मॉडल हैं आपका विश करने का तरिका ग़लत है।“

इस पर ऋषि ने उनका जवाब देते हुए कहा, “ये तुम्हारी ग़लत सोच है, कोई बुराई नहीं इसमें। बुराई तुम्हारे सर में है।“

rishi
rishi

बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना, डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना की बड़ी बेटी हैं। उन्होंने 2001 में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ सात फेरे लिए थे। शादी के बाद उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग में हाथ आजमाया और अब वह लेखिका भी बन गई हैं।

ट्विंकल खन्ना का बर्थ डे 29 दिसंबर को होता है और इसी दिन उनके पिता और बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाली अभिनेता राजेश खन्ना का भी जन्मदिन होता है। राजेश खन्ना 18 जुलाई 2012 को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।

ऋषि कपूर अगले साल फिल्म सनम रे में अह्म किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में पुलकित सम्राट और यामी गौतम मुख्य किरदार में दिखेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन