खस की जड़ के फायदे: खस की जड़ों को आयुर्वेद में कई समस्याओं का इलाज माना जाता है। जी हां, दरअसल खस की जड़ों (Vetiver Roots) को आंखों, स्किन और लिवर जैसी अंगों की समस्याओं को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। लेकिन, जब तापमान इतनी तेजी से बढ़ रहा है तो खस की जड़ी का सेवन आपके कई काम आ सकती है। पहले तो, ये पेट को ठंडा करती है और फिर ये आपको गर्मियों में होने वाली कई समस्याओं से बचाती है। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं, आइए जानते हैं दूध में खस की जड़ी को पीने के फायदे (khus root milk)
खस की जड़ों को लें और इसे धो कर कुछ जड़ी को बाहर निकाल लें। इसके बाद दूध में इस जड़ी को उबाल लें।अब इस दूध को ठंडा होने दें और फिर इसे फ्रिज में रख दें। अब जब भी घर के बाहर से आएं या फिर शाम के समय आप इस दूध को पी लें। ये आपके तन और मन दोनों को ठंडा कर देगा।

खसखस दूध पेट की गर्मी को कम करने में मददगार है। इस दूध को पीने से पेट का अस्तर ठंडा हो जाता है और शांत पड़ जाता है। साथ ही इसका पीएच भी सही रहता है जिससे आपको एसिडिटी और बदहजमी जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।
पैरों की जलन को कम करने में ये दूध काफी कारगर तरीके से काम करता है। पहले तो ये पित्त दोष को संतुलित करता है और फिर नसों में हो रही बेचैनी में कमी लाता है। इससे गर्मी में आप राहत महसूस करते हैं और आपको पैरों में दर्द की समस्या नहीं होती है।
लू से बचाव में ये दूध काफी कारगर है। दरअसल, लू लगने के बाद आपको सिर में दर्द, पेट से जुड़ी समस्याएं और बुखार हो सकता है। ऐसे में आपको खसखस दूध का सेवन करना चाहिए। ये इन तमाम समस्याओं में राहत पहुंचाने का काम करता है। तो, गर्मियों में आप इस दूध का सेवन कर सकते हैं।
संपादक की पसंद